सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1600 करोड़ की नेटफ्लिक्स की नयी फिल्म 'द ग्रे मैन'

movie review
 


22  जुलाई 2022  को नेटफ्लिक्स पर 'द  ग्रे  मैन' रिलीज़  हुई | रूसो ब्रदर्स  का  ' अवेंजर्स एन्ड गेम ' के बाद ये पहली फिल्म है | हमने रूसो ब्रदर्स  को ' कैप्टेन अमेरिका विंटर सोल्जर ' ,' कैप्टेन अमेरिका सिविल वॉर ' अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर  और ' अवेंजर्स एन्डगेम ' जैसी बेहतरीन फिल्मे डायरेक्ट करते देखा है | तो इस फिल्म से भी हमको कुछ ऐसे ही उम्मीदे थी और फिल्म हमारी उम्मीदों पर खरा भी उतरती  है | 

फिल्म की बात करें तो फिल्म शुरू होती है  CIA  के एक ऑपरेशन से जहाँ उनके सबसे बेहतरीन  एजेंट SIERRA  SIX  के हाथ CIA  के कुछ गहरे राज़  लग जाते है जिससे CIA के कुछ लोगों को खतरा हो सकता है| तो SIERRA  SIX  को मारने और चिप को लाने का काम मिलता है LIOYED HANSEN को जो की एक PRIVATE AGENT  है | 

फिल्म में SIERRA SIX  का किरदार  RYAN  GOSLING ने और LIOYED HANSEN का किरदार CHRIS EVANS ने निभाया है दोनों ने ही फिल्म में बेहतरीन काम किया है CHRIS EVANS  को इससे पहले हम 'CAPTAIN AMERICA  ' के रूप में देखते आएं हैं पर  इस फिल्म में उनका किरदार एक विलेन का है और उन्होंने अपना काम बहुत अच्छे से किया है फिल्म में भारतीय तमिल एक्टर घनुष भी हैं जिनका किरदार एक हिटमैन का है, फिल्म में ANA DE ARMAS  भी हैं जो CIA  की एक एजेंट बनी हैं | बात करें  फिल्म के एक्शन सीन्स की तो रूसो ब्रदर्स  अपने एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं |  हमें फिल्म में बेहतरीन एक्शन सीन्स देखने को मिले चाहे वो एयरोप्लेन का फाइट सिन हो या स्ट्रीट्स का   RYAN GOSLING  ने अपना काम बखूबी किया है | 

हालाँकि फिल्म बहुत अच्छी है पर कुछ बातों पर बात की जा सकती है जैसे की फिल्म के कुछ किरदारों को ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिल पाया और हमें उनके बारे में और जानने की इच्छा होती है जैसे धनुष का किरदार 'THE LONE WOLF',  हो सकता है नेटफ्लिक्स उस किरदार पर एक अलग फिल्म बनाये | फिल्म के एक्शन सीन्स में कहीं कहीं कैमरा बहुत ज्यादा हिलता है जिससे सीन्स CLEAR  नहीं होते चूँकि फिल्म का बजट 200 मिलियन डॉलर है तो हम ये नहीं कह सकते की ये पैसे की कमी की वजह से किया गया है | फिल्म के इमोशनल सीन्स भी उतने अच्छे नहीं हैं की बिलकुल दिल को छू जाये | 

बाकि फिल्म बहुत अच्छी है पुरे परिवार के साथ बैठ के देखा जा  सकता हैं, फिल्म में रोमांस बिलकुल नहीं है जिससे 'ANA DE ARMAS ' के फैंस थोड़े दुखी हो सकते हैं पर एक्शन सीन्स में उन्होंने  बिलकुल निराश नहीं किया  | फिल्म को उसके दमदार एक्शन के लिए एक मौका तो दिया जा सकता है | 

 https://fb.watch/eszDGpaGFz/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आ रही है जॉन अब्राहम की नयी फिल्म !

  हाँ दोस्तों जॉन अब्राहम की नयी फिल्म  ATTACK    का ट्रेलर आ चूका है | जिसमे हमें देखने को मिलते हैं  जॉन   अब्राहम, प्रकाश राज, किरण कुमार , वहीं फिल्म की हीरोइन की बात करें तो हमें देखने को मिलती हैं  जैकलीन   फर्नांडीज़  और  राकुलप्रीत  सिंह | अगर बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो हमें दिखाया जाता है की जॉन अब्राहम एक आर्मी मैन हैं और उनपर कोई एक्सपेरिमेंट किया जा रह है ट्रेलर का बैकग्राउंड स्कोर बहुत ही अच्छा है | ट्रेलर शुरू होता है एक attack scene से जहाँ हमें जैकलीन दिखायी देतीं  हैं,उसके बाद कुछ gunshots, और हमें दिखाया जाता है की जॉन पर कुछ एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है उसके बाद प्रकाश राज, राकुलप्रीत सिंह के कुछ scenes  हैं | ट्रेलर को काफी अच्छे से बनाया गया है जिससे हमें फिल्म की कहानी का बिल्कुल अंदाजा नहीं लगता ट्रेलर में scenes  को इतना फ़ास्ट रखा गया है की  दर्शकों के लिए फिल्म की कहानी अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है | फिल्म 1 APRAIL 2022 को सिनेमाघरों मे  रिलीज़ हो रही है  वहीँ बात करें दर्शकों ...

The Kashmir Files trailer launch

हेलो दोस्तों आज हम बात करेंगे " द कश्मीर फाइल्स " के ट्रेलर पर, जो आज यानि 21 /02/2022  को रिलीज़ हुआ है |  फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज़ होगी |   इस फिल्म के director   और  s creen  writer विवेक अग्निहोत्री जी हैं, जिन्होंने " द ताशकन्द  फाइल्स " भी बनाई है |  जिसके लिए उनको national  award  भी मिल चूका है  | अगर बात करें  " द  कश्मीर फाइल्स " के ट्रेलर की तो हमें ये पता चलता है  की फिल्म कश्मीर घाटी में हुए हिन्दुओं  के नरसंहार पर  आधारित है, या यूँ कहे की 19 जनवरी 1990  को कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों पर हुई निर्ममता और बर्बरता की कहानी इस फिल्म में दिखाई जाएगी | ट्रेलर देख के हम ये अंदाजा लगा सकते हैं की फिल्म बहुत  ही dark और emotional  होने वाली है | ट्रेलर में हमें फिल्म के कुछ डॉयलोग्स की झलकियां देखने को मिलती हैं, जो हमें  सोचने को मजबूर कर देती हैं |     फिल्म के cast  की बात करें तो अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कु...

' द कश्मीर फाइल्स ' की बॉक्स ऑफिस पर धूम

  दोस्तों  आज हम बात करने वाले हैं  फिल्म ' द कश्मीर फाइल्स ' के BOX OFFICE COLLECTION के बारे में, फिल्म  11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी | फिल्म की टक्कर 'राधे श्याम' जैसी बड़े बजट की फिल्म और प्रभास जैसे सुपरस्टार से था |  फिर भी फिल्म BOX OFFICE पर कमाल की कमाई कर रही है  | फिल्म के रिलीज़ के पहले फिल्म के डायरेक्टर और कलाकारों का कहना था की फिल्म का PROMOTION  वैसे नहीं  हो रहा जैसे एक बॉलीवुड मूवी का होता है | लेकिन फिल्म रिलीज़ के बाद दर्शको ने जिस तरीके से फिल्म को पसंद किया और इसको सोशल मीडिया पर PROMOTE  किया वो बिलकुल ही अप्रत्याशित है | सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया देख कर यही लगता है की फिल्म के डायरेक्टर फिल्म से जो दिखाना चाहते थे वो उनमे सफल रहे | फिल्म की लोकप्रियता इतनी बढ़ गयी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खुद फिल्म की TEAM से मुलाकात की, और उन्होंने अपने एक सम्बोधन में फिल्म की बात भी की |  इन्ही सब  बातों की वजह से फिल्म की कमाई में हमें अच्छा उछाल देखने को मिला | भारत में  फिल्म पहले ...